अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरिद्वार जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के हरिद्वार स्थित कैंप कार्यालय पर आज दिनांक 16/10/21 को प्रातः 9.30 बजे मिला।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री स्वामी का माल्यार्पण कर स्वागत एवम अभिनंदन किया तत्पश्चात संस्था के जिला अध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट एवम राजेंद्र जिंदल उपाध्यक्ष ने सयुक्त रूप से शहर में गंदा पानी आने एवम गैस कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढों आदि को न भरने की समस्या से अवगत कराया जिसपर माननीय कैबिनेट मंत्री जी ने पूर्ण रूप से आश्वाशन देते हुए कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के माध्यम से प्राप्त जन समस्यायों का निराकरण कराया जायेगा। इस अवसर पर डॉ पूनम गुप्ता, रजत जैन, मेहरददास,पवन कुमार, हिमांशु,करणपाल,राहुल कुमार,शिवा कांत पाठक, कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *