उत्तराखण्ड में आज शनिवार रात से अगले दो दिनों तक मौसम का मिज़ाज़ बदलने वाला है। जिसका प्रमुख कारनताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के हिमालय की तरफ बढ़ने के कारण।मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि, मैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

शाम को सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। चोटियों पर हल्की बूंदाबांदी और हिमपात हुआ है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, शाम को सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *