देहरादून से आई एसटीएफ की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र के एक सरकारी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को भी हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, स्पेशल टास्क फोर्स देहरादून को सूचना मिली कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम सराय स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर एसटीएफ निरीक्षक शरद गुसाईं की टीम ने छापेमारी की. बताया जा रहा है कि टीम को दुकान के अंदर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दवाएं होने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर ही टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *