• Home
  • Uttarakhand
  • झूठी निकली लूट की सूचना, सूचना देने वाले का पुलिस एक्ट में चालान

झूठी निकली लूट की सूचना, सूचना देने वाले का पुलिस एक्ट में चालान

Crime Expressindian Haridwar News Roorkee News Uttarakhand

  Divya TechLeave A CommentOn झूठी निकली लूट की सूचना, सूचना देने वाले का पुलिस एक्ट में चालान

0

थाना पिरान कलियर

नई बस्ती पिरान कलियर निवासी ऐजाज पुत्र रईस ने थाना कलियर में लिखित शिकायत देकर बताया कि आज दोपहर 12:00 बजे के लगभग मेहवड पुल से थोड़ा आगे दो लड़कों ने उसे रोक कर गाली गलौज करते हुए रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन व 19200 ₹ छीन/लूट लिए।

सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक नरेश कुमार द्वारा जब प्रार्थना पत्र की जांच व आरोपियों की तलाश की तो उक्त घटना झूठी पाई गई। ऐजाज द्वारा आपसी लेनदेन के प्रकरण में विवाद होने पर पुलिस अधिकारी को झूठी सूचना देकर गुमराह किया गया।

प्रकरण असत्य पाए जाने पर दोषी ऐजाज का लूट की झूठी सूचना देने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 5000 ₹ का नगद जुर्माना कर चेतावनी देकर निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *