गुरुवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन महासंघ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर वाहनों की फिटनेस के लिए डोईवाला में सेंटर बनाए जाने का विरोध करते हुए आंदोलन करने का ऐलान किया है। साथ ही डीज़ल से चलने वाले 10 साल पुराने वाहनों को बंद करने के निर्णय का भी विरोध किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान आदेश सैनी सम्राट व गिरीश भाटिया ने कहा कि सरकार मनमाने निर्णय लेकर वाहन स्वामियों एवं चालकों को उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि फिटनेस प्रक्रिया को अत्यन्त जटिल करने के साथ निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फिटनेस प्रक्रिया का पूर्व की भांति जारी रखने तथा 10 पुराने डीज़ल वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित करने के लिए बैंक लोन देने की मांग भी की। बंटी भाटिया एवं सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सरकार के इस निर्णय के खिलाफ शुक्रवार को पूरे प्रदेश के वाहन मालिक व चालक देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो 29 नवम्बर को पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *