हरिद्वार। B.H.E.L मे असमाजिक् लोगो की बढ़ती गतिविधियो पर रोक लगाने के उदेश्य से B.H.E.L नगर प्रशासक ने तत्काल प्रभाव से नोटिस देकर दुकानों को बंद कराया है।रानीपुर के भेल उपनगरी मे सड़क के किनारे  गाड़िया खड़ी कर शराब पीने की शिकायते पिछले काफी अरसे से मिल रही थी।SSP हरिद्वार अजय सिंह ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्यवाही कर ऐसे लोगो के चलान काटे थे। पर एक दो दिन बाद स्थिति जस की टस रही।

सेक्टर एक स्थित खोखा मार्केट मे तो यह आलम था कि रात होते ही सड़को पर शराबी मैखाना खोल लेते थे और कारों मे खुले आम शराब पी जाती थी। जिस कारण आस पास के निवासी बहुत परेशांन थे। वहीं महिलाओं का सड़क पर निकालना मुहाल हो चला था। सात दिन पूर्व SSP हरिद्वार अजय सिंह ने शराब पीने वालो के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए चलान काट कर चेतावनी भी दी थी। वहीं नॉन वेज बेचने वाले दुकानदारों को भी पुलिस ने धमकाया था।

मजे की बात यह है कि नॉन वेज बेचने वाले दुकानों के पास कोई फूड लाइसेंस तक नही। वर्षो से बिना लाइसेंस के नॉन वेज कैसे बिक रहा है ? इस कृत्य से सिस्टम की कमी तो साफ दिखाई देती है। नॉन वेज और शराब के कारण ही असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था और अप्रिय  घटना भी होती रहती थी।

इन सभी को ध्यान मे रखते हुए भेल के नगर प्रशासक ने दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दुकानों को सात  दिनों के लिए बंद के आदेश जारी किये है। वहीं आदेश ना मानने वाले दुकानदार के खिलाफ पीपी एक्ट के तहत बेदखली की कार्यवाही की चेतावनी दी है। वहीं मैन मार्केट मे भी यही आलम रहता है पर नगर प्रशासक और पुलिस दोनो ही उस दुकान पर किस कारण मेहरबान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *