
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया ध्वजारोहण
देश भक्ति और एकता का संदेश देता है स्वतंत्रता दिवस-धर्मेंद्र बिश्नोई
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल (सम्बद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) द्वारा शिवालिक नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।
इस दौरान नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आजादी के 80 साल पूरे होने पर हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करें। शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यापार के लिए आदर्श नगर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देशभक्ति और एकता का संदेश देता है। व्यापार मंडल हमेशा सामाजिक कार्यों और राष्ट्रहित में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। हम सभी व्यापारी मिलकर क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अनेकों बलिदान देने पड़े उन बलिदानियों को शत-शत नमन देश के अमर शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद किया जाएगा।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभासद हरिओम चौहान, राजीव चौहान, विकास बाली, अमित भट्ट, श्रवण बिश्नोई, अजय अरोड़ा, सुनील बिश्नोई, विजय गुप्ता, आशीष पाठक, चंद्रशेखर शर्मा, विवेक चौधरी, जमील अहमद, शिवनरेश शर्मा, मनदीप सिंह बग्गा, जुनैद, सत्याशील वत्स, राजेश बालियान, जान मोहम्मद अंसारी, राकेश शर्मा, सोनाराम चौधरी, महेंद्र, विपुल कुमार, धीरूभाई चौधरी, सुनील खिलेरी, विक्रम कुमार विश्नोई, राम निवास, नितेश कुमार, ओम प्रकाश बिश्नोई, अंकित सिंह, भंवरलाल चौधरी, बोराराम, मोहनलाल, चुन्नीलाल चौधरी, रघुराम चौधरी, सुरेश चौधरी, वज्राम चौधरी, राजूराम पुरोहित, राजाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलित हुए।
