हरिद्वार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बजट सत्र के दौरान हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण की विशेषताओं को बताया। निशंक ने कहा कि राष्ट्रपति ने अभिभाषण में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की और केंद्र सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीतियों की प्रशंसा की है। निशंक ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाने और राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने जैसा अभूतपूर्व काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *