हरिद्वार। हरिद्वार में सोमवार रात से तेज बारिश पड़ रही है। बारिश के चलते हरिद्वार शहरी क्षेत्र में कई स्थानों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। खास तौर पर विष्णु गार्डन, शिवपुरी अरिहंत विहार, त्रिलोक नगर में पिछले कई घंटे से बिजली गायब है, लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बैरागी कैंप के एसडीओ का कहना है कि मौके पर टीम काम कर रही है जल्दी ही बिजली की सप्लाई सुचारू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *