बहादराबाद में हत्यारे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं हैं। एक लड़की की हत्या कर उसके शव को कट्टे में बाधकर पानी में फेंक दिया गया। लड़की के हाथ-पैर भी बांधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रुड़की-हरिद्वार रोड स्थित पतंजलि योगपीठ के निकट नदी पुल के नीचे एक लड़की की हत्या कर कट्टे में बांधकर पानी में फेंक दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार सुबह की है, जब नदी से रेता लेने पहुंचे बुग्गी मालिक ने देखा कि कट्टे में किसी को बांधे फेंक रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खोल कर देखा तो उसके अंदर युवती के हाथ और पैर बांधकर फेंक रखा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि पहले युवती की पिटाई की और उसके गले में फंदा डाल कर हत्या कर दी। फिर कट्टे में बांधकर उसे नदी में डाल दिया गया। युवती के गले में फंदे और शरीर पर चोट के निशान लगे हुए हैं। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *