कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत हरिद्वार में आठ जुलाई तक भारी वाहन केवल रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक हाईवे पर दौड़ सकेंगे। आठ जुलाई से 17 जुलाई यानि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल सम्पन्न होने तक भारी वाहन हरिद्वार में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों को छोड़कर यातायात व्यवस्था सामान्य रहेगी लेकिन डाक कांवड़ का दबाव बढ़ने पर हाईवे के दोनों साइड से निकासी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *