पेट में गैस होना एक ऐसी समस्या है, जिससे आए दिन लोगों को दो-चार होना पड़ता है। खानपान में जरा सी भी गड़बड़ी के चलते व्यक्ति को एसिडिटी होने लगती है, जिससे उसे पेट में दर्द, सीने में जलन, खट्टी डकार आना, जी मचलना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन सब से अलग एक और समस्या जिससे खासकर लोग परेशान रहते हैं, वो है सिर में तेज दर्द। कई बार गैस सिर पर चढ़ जाती है, जिससे अधिक समस्या होने लगती है। सिर में गैस चढ़ने पर व्यक्ति को असहनीय दर्द का तो सामना करना पड़ता ही है, साथ ही कुछ बोलने यहां तक की आंखें तक खोलने में भी परेशानी होने लगती है।वहीं, अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करते हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद तेजी से इस परेशानी से राहत दिलाने में आपकी मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *