अगर आप सेना में नौकरी कर देश सेवा करना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है। 12वीं पास युवा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी बन सकते है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।  इच्छुक उम्मीदवार  इंडियन आर्मी की टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत टीईएस-49 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सेना की ओर से टीईएस-49 के लिए कुल 90 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि इस कोर्स के चार साल के सफल समापन पर, कैडेटों को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (यानी पीसीएम) विषयों के साथ 10+2 यानी 12वीं की परीक्षा गणित विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को जेईई (मेन्स) 2022 में उपस्थित होना चाहिए।

बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की आयु 16.5 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 19.5 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10 + 2 यानी 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *