कल 18 नवंबर को पुरानी नहर पटरी बहादराबाद में बहादराबाद पुलिस के चेतक कर्मियों पर फायर कर दो व्यक्ति फरार हो गए थे । जिसमें एक व्यक्ति देवराज पुत्र भूरिया निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश मौके से पकड़ा गया था व उसका साथी सिद्धार्थ चौहान पुत्र भान दास निवासी सिंघाडी थाना गुनाहा जिला मध्य प्रदेश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। जिस संबंध में थाना बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 456/ 22 धारा 307 आईपीसी पंजीकृत किया गया था।

फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रानीपुर व बहदराबाद पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। फरार व्यक्ति सिद्धार्थ चौहान पुत्र भानदास उपरोक्त को रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18.11.22 की रात्रि बंदा न.3 गढ़मीरपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जिस संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 569/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *