हरिद्वार, 21 नवम्बर | हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री अनिल विज जी का पतंजलि आगमन हुआ।जहा पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी ने उनका पुष्पगुच्छ व शाल भेट कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर श्री अनिल विज जी ने पतंजलि के सेवा कार्यों एवं विभिन्न प्रकरणों का भ्रमण किया और पतंजलि की गौशाला में भारतीय नस्ल की गायों के लिए किए जा रहे अनुसंधान एवं नस्ल सुधार के कार्यों से अत्यंत प्रभावित होते हुए उन्होंने कहा कि पतंजलि द्वारा भारतीय नस्ल, स्वदेशी चिकित्सा एवं स्वदेशी के अनेक प्रकल्पों एवं आयामों को देखते हुए भारतीय नस्ल की गायों के संवर्धन हेतु जो कार्य किया जा रहे है, वह अद्भुत है।

आज के समय में अनेको रोगों का कारण कृषि में केमिकल फ़र्टिलाइज़र युक्त पदार्थों का सेवन है और माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वप्न है जैविक व प्राकृतिक खेती को जन-जन तक पहुंचाने का, उस कार्य को पतंजलि भली-भांति कर रहा है। पतंजलि की गतिविधियों का लाभ देश की जनता को इसी प्रकार मिलता रहेगा| साथ ही उन्होंने कहा की स्वामी जी के आशीर्वाद से व आचार्य बालकृष्ण जी के दिशा निर्देशन में पतंजलि देश में अपनी अमीट छाप छोड़ रहा है| पतंजलि ने देश में युवाओ को रोजगार के अवसर के साथ साथ आत्मनिर्भर भी बनाया है |

आज पतंजलि शिक्षा, चिकत्सा, योग आयुर्वेद सूचना एव तकनीकी आदि सभी सेवा प्रकल्पो में अपना योगदान दे रहा है| पूज्य स्वामी जी ने कहा कि जिस प्रखरता के साथ माननीय अनिल विज जी भारतीय संस्कृति व परंपरा को जीते हैं वह अन्य राजनीतिज्ञों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण है।जिस तत्परता के साथ, पूरी शक्ति व ऊर्जा के साथ प्रांत हित के साथ जो राष्ट्र हित का भाव माननीय विज जी का है, वह प्रशंसनीय है। आपके नेतृत्व राज्य सर्कार ने किसानो के हित के लिए कई योजनाओ को चलाया है जिससे किसानो की आय अवश्य दुगनी होगी|


आचार्य बालकृष्ण जी ने पतंजलि के विभिन्न प्रकरणों का भ्रमण माननीय विज जी को कराया। और कहा की विज जी का सहयोग पतंजलि को समय समय पर मिलता रहता है| आपके अनुभव व दूर दृष्टता से हरियाण सरकार जन जन में इतनी लोकप्रिय होती जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *