सहारा समूह की बहादराबाद स्थिति भूमि के क्रय विक्रय पर शासन ने रोक लगादी है, जिससे यहाँ ख़रीदारों द्वारा क्रय की गई भूमि पर जिलाधिकारी विनय शंकर ने भूमि के विक्रय को पूरी तरह बंद करा दिया है l उल्लेखनीय है कि सहारा समूह की बहादाराबाद में हाइवे के किनारे रघुनाथ माल के सामने सेकड़ो बीघा भूमि है जिसमें सहारा समूह द्वारा बड़ी मात्रा में निवेश किया है लेकिन सहारा इण्डिया समूह ने निवेश किए धनराशि को समय समाप्ति के बाद भी जमा नहीं किया है जिस पर देहरादून जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कृष्ण सिंह सयुंक्त सचिव उत्तराखंड के आदेश का हवाला देते हुए पत्र लिखा है कि सहारा इण्डिया समूह द्वारा सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में निवेशत धनराशि, विलम्भ ब्याज व जुर्माने सहित भुगतान न करने कि स्थिति में सोसायटी अपनी बहादाराबाद की भूमि को बेच कार फरार होना चाहती है, सहारा इण्डिया के निवेशकर्ताओ द्वारा सहारा कंपनी के नाम दर्ज़ भूमि की खतौनी भी प्रस्तुत की गई है l पत्र में कहा गया है कि मामले कि जाँच कार उक्त भूमि के क्रय – विक्रय पर रोक लगादी जाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *