उत्तराखंड में विधानसभा सत्र से पहले शुक्रवार को कैबिनेट बैठक हुई है। राज्य सचिवालय में हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को भी मंजूरी मिल गई।  मानसून सत्र को लेकर इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी थ।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 20 प्रस्ताव पास हुए। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के बिल को मंजूरी मिल गई है। विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *