वाल्मीकि आश्रम कनखल में आयोजित हवन पूजन में शामिल हुए

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि आश्रम कनखल के संचालक पीठाधीश्वर महंत मानदास के संयोजन में आश्रम में किए जा रहे हवन पूजन में शामिल हुए और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित की और सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। मदन कौशिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जन-जन के आराध्य है। उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को एक आदर्श और प्रेरणादायी महाकाव्य भेंट किया।

रामायण के अध्ययन से भगवान राम के आदर्श चरित्र को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। महंत मानदास महाराज ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं प्रत्येक काल में प्रासंगिक रहेंगी। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के उत्थान में सहयोग करना चाहिए।

इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक तेश्वर, चमार वाल्मीकि महासंघ उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष भंवर सिंह, स्वायतशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण तेश्वर, शहर अध्यक्ष सलेकचंद, नीरज छाछर, अशोक तेश्वर, भावधस नेता राजेश छाछर, पर्यावरण पर्यवेक्षक एकता परिषद के प्रदीप खैरवाल, अजय कुमार, राजेश, मनोज, प्रवीण, उमेश कुमार, लोकेश दीपक तेश्वर आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *