सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिक स्वस्थ्य है। अस्थायी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण किया और उन्हें पौष्टिक आहार कराया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज फिर श्रमिकों से मिलने पहुंचे और उन्हें एक एक लाख रूपये की सहायता राशि का चेक भी सौंपा।

वहीं दूसरी ओर सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए 41 श्रमिकों को चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाए जाने की सूचना है। जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट पर करीब 22 एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा पहले उत्तरकाशी से एम्स हेलीपैड पर सभी श्रमिकों को ले जाया जाएगा। यदि एम्स के हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर को लैंडिंग में कोई दिक्कत हुई तो चिनूक की लैंडिंग देहरादून एयरपोर्ट पर कराई जाएगी। जहां से एंबुलेंस द्वारा सभी 41 श्रमिकों को ऋषिकेश एम्स ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *