हरिद्वार, 22 नवम्बर। गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के दो छात्रों ने ड्रोप-रॉबॉल की राष्ट्रीय चैम्पियशिप मे गोल्ड तथा सिल्वर मेडल प्राप्त करके विश्वविद्यालय का मान बढाया है। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग मे छात्रों को पदमश्री डॉ0 संतोष यादव ने मेंडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के साहिल (बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष) ने ड्रोप-रॉबॉल के डबल इवेन्ट मे गोल्ड मेडल जीता।

वही दूसरे छात्र विशु प्रजापति (बी0फार्मा0 प्रथम वर्ष) ने ड्रोप-रॉबॉल के ट्रिपल इवेन्ट मे सिल्वर मेडल जीता। दोनो पदक विजेता छात्र खिलाडियो को सम्मानित करते हुये पदमश्री डॉ0 संतोष यादव ने कहॉ कि छात्र को खेल मे विजय के स्थान पर जय के लिए प्रयास करना चाहिये। यही भाव खिलाडियों को नकारात्मक विचारों से दूर रखता है। इस अवसर पर प्रभारी डॉ0 अजय मलिक ने दोनो छात्रों को बधाई दी।

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 शिवकुमार चौहान तथा कोच, ड्रोप-रॉबॉल सुनील कुमार ने कहॉ कि खिलाडियों को सफलता मिलने पर अधिक प्रभावित न होकर समभाव बने रहने से कुशलता तथा वैचारिक प्रखरता दोनो का लाभ मिलता है। कुलपति प्रो0 सोमदेव शतान्शु, कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार, वित्ताधिकारी प्रो0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रो0 सतेन्द्र राजपूत ने भी बधाई दी। इस अवसर पर डॉ0 अनुज कुमार, कोच दुष्यंत सिंह राणा, अश्वनी कुमार, सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *