ऋषिकेश (पौड़ी गढ़वाल): उत्तराखंड के ऋषिकेश में विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने के बाद उसको घायल करने का मामला सामने आया है। इस मामलें में पुलिस ने यूपी के सहारनपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी पौड़ी गढ़वाल शेखर सुयाल ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को सूचना मिली कि भूतनाथ मन्दिर के ऊपर सड़क पर एक अज्ञात युवक ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ कर घायल कर दिया है और उसके बाद युवक जंगल की तरफ भाग गया है।

पुलिस ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर जंगल में युवक की तलाश शुरू की । पुलिस ने बताया कि तलाश के दौरान भूतनाथ मन्दिर के नीचे स्थित जंगल में छिपा मिला। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना नाम अनुज सिंहउम्र 29 वर्ष निवासी कस्बा तितरो निकट जैन मंदिर तहसील नकुड जिला सहारनपुर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *