शिष्टाचार भेंट या बड़ा सियासी फैसला? जानिए लखनऊ मुलाकात के मायने

लखनऊ। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक भवन, लखनऊ में पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट की तस्वीरें सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह भेंट ऐसे समय में हुई है, जब नकुड़ विधानसभा क्षेत्र को लेकर सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।

इस मुलाकात को नकुड़ की जनता और सैनी समाज के लिए एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, इस भेंट के बाद नकुड़ से डॉ. धर्म सिंह सैनी की दावेदारी और अधिक मजबूत मानी जा रही है। सैनी समाज के लोगों का कहना है कि इस मुलाकात से समाज में नई मजबूती और एकजुटता का संदेश गया है। फिलहाल यह भेंट शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *