अपर जिलाधिकारी श्री वैभव गुप्ता जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ – सैकड़ों लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
हरिद्वार। मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज (दिल्ली) एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, उत्तराखंड और वैश्य कुमार सभा (रजि.) कनखल के संयुक्त तत्वावधान में आज वैश्य कुमार सभा भवन, लाला लौतीराम द्वार, कनखल, हरिद्वार में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन में मुख्य रूप से वैश्य कुमार सभा कनखल के प्रधान गगन गुप्ता जी, महामंत्री प्रदीप गुप्ता जी, नामित गोयल जी, अक्षय गोयल, संयोजक दीपक बंसल जी, अरविंद अग्रवाल जी, संजीव अग्रवाल जी, डॉ. रविकांत शर्मा, मुकेश गोयल, पराग गुप्ता जी, मध्य हरिद्वार से अशोक गुप्ता जी, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता जी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी संजय पालीवाल जी उपस्थित रहे।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं:
शिविर में मैक्स हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने परामर्श दिया –
- डॉ. अभिनव गोयल और टीम – मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी विशेषज्ञ
- डॉ. कैलाश राणा – हृदय रोग विशेषज्ञ
- डॉ. सौमित जैन – जनरल फिजिशियन
निःशुल्क जांच सुविधाएं:
शिविर में रैंडम ब्लड शुगर (RBS), रक्तचाप (BP), ई.सी.जी., और बी.एम.डी. (बोन मिनरल डेंसिटी) की निःशुल्क जांच की गई।
समय और स्थान: यह शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें कनखल सहित पूरे हरिद्वार क्षेत्र से सैकड़ों महिला-पुरुषों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य लाभ उठाया।
वैश्य कुमार सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। सभी अतिथियों ने इस नेक पहल की सराहना की।



