रिज़र्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में आज 21वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल एवं सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने बैंड की मधुर धुन के बीच किया।

आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट किया और उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत जनपद/वाहिनी की टीमों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद मेजबान टीम हरिद्वार के कैप्टन ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और नैतिकता के साथ खेल में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि —
“खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का निर्माण भी करते हैं।”
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएँ:

  • वॉलीबॉल की 16 टीमों व सेपक टाकरा की 10 टीमों की भागीदारी
  • प्रतियोगिता 01 दिसंबर से 03 दिसंबर तक आयोजित
  • शुरुआती मैचों में वॉलीबॉल में हरिद्वार एवं देहरादून और सेपक टाकरा में उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार ने शानदार जीत दर्ज की

कार्यक्रम में हरिद्वार पुलिस सहित कई अन्य जनपदों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *