प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 और 22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ के दौरे के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए की गई तैयारियों का जायजा लिया साथ ही मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *