हरिद्वार, 20 अप्रैल। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पत्रकारिता बेहद चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। समय के साथ पत्रकारिता में चुनौतियां बढ़ी ह।ै लेकिन पत्रकारिता की विश्वसनीयता लगातार बरकरार बनी हुई है। समय जैसा भी हो पत्रकारिता की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बरकरार रहनी बेहद जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज सहित विभिन्न बदलावों को लेकर भी पत्रकारों से सतर्क रहने का आह्वान भी किया।

गुरुवार को हरिद्वार प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में आशीर्वचन देते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि पत्रकारिता ने समय-समय पर अनेक बदलाव देखे हैं। एक जमाना था जब केवल प्रिंट मीडिया हुआ करता था। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अब सोशल मीडिया भी गया है। लेकिन सुखद बात यह है कि पत्रकारिता खासकर प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की विश्वसनीयता लगातार बरकरार है। सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज जैसी कुछ नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, लेकिन पत्रकारिता से जुड़े सभी लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता, निष्पक्षता हमेशा बरकरार रहे।

प्रेस क्लब की स्थापना के दौरान उनके द्वारा दिए गए योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेस क्लब की विकास यात्रा नई टीम के नेतृत्व में और तेज गति से बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां बढ़ी हैं। सोशल मीडिया ने जिस तरह से अपना दायरा बढ़ाया है। उससे पत्रकारिता के सामने चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। इस समय पत्रकारिता और पत्रकारों के सामने प्रतिस्पर्धा की स्थिति है। सबसे पहले खबर पेश करने की जल्दबाजी के बीच पत्रकारिता और पत्रकारों की पूरी कार्यप्रणाली बदल कर रह गई है। उन्होंने पत्रकारों से न्यूज पर ही फोकस करने की बात कही तथा अनावश्यक न्यूज से सचेत रहने को कहा। न्यूज पर व्यूज नही थोपने की नसीहत देते हुए उन्होंने उत्तराखंड राज्य के निर्माण और विकास में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के अध्यक्ष चैधरी राजेंद्र उर्फ किरण सिंह ने अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया और महासचिव मनोज सिंह रावत सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रदान की।

इस दौरान अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, महासचिव मनोज सिंह रावत के अलावा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चैधरी व जगदीश शर्मा ‘देशप्रेमी’ समारोह सचिव गुरप्रीत सिंह कालरा और सचिव बालकृष्ण शास्त्री, डा.हिमांशु द्विवेदी, सुदेश आर्या, केके पालीवाल के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डा.रजनीकांत शुक्ल, अविक्षित रमन, देवेंद्र शर्मा, डा.प्रदीप कुमार जोशी, राजकुमार, एमएस नवाज, शिवकुमार शर्मा, अनिल चैधरी भास्कर, एहसान अंसारी, जयपाल सिंह, प्रवीण झा, सुभाष कपिल, अमित कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष श्रवण कुमार झा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नयी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। निवर्तमान महासचिव अश्वनी अरोड़ा ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *