रुड़की । नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन आईपीएल 2023 में आर. सी. बी. के खिलाड़ी रहे राजन कुमार ने किया। इस दौरान टेनिस बॉल एसोसियेशन के संरक्षक ठाकुर संजय सिंह और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल भी मौजूद रहे ।नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में पहुंचे राजन कुमार ने कहा की कड़ी मेहनत से किसी भी प्रतियोगिता को आसानी से जीता जा सकता हैं । उत्तराखंड के खिलाड़ी भी खेलों में अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।उन्होंने कहा की आज के युवा को कठिन परिश्रम करने के बाद आगे बढ़ना चाहिए नशे की लत से दूर रहकर अपने खेल पर अधिक ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा की खिलाड़ी को अपनी मेहनत के साथ साथ अपने कोच और अपने खेल को लेकर गंभीर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा की आई पी एल भी अब देश और दुनिया के लोगों की पहली पसंद बन चुका है।इस दौरान एसोसियेशन के संरक्षक ठाकुर संजय सिंह ने कहा की उत्तराखंड से। लगभग 12 जिलों के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं बैंगलोर के खिलाड़ी को खिलाड़ियों को जागरूक करने के लिए आईपीएल खिलाड़ी राजन कुमार को बुलाया गया था। उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार खेलों को लेकर सराहनीय कार्य कर रही है सरकार भी नई खेल नीति बनाई है। जो काफी बेहतर तरीके से बनाई गई है। जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिलना तय है।उन्होंने कहा की ऐसी प्रतियोगिताएं आगे भी आयोजित होती रहेंगी। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा की खेल ही जीवन है। आज क्रिकेट को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है इस प्रतियोगिता में राजन कुमार ने पहुंचकर चार चांद लगा दिए हैं । उन्होंने कहा की एसोसिएशन बड़ी मजबूती के साथ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब यह खिलाड़ी अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर उत्तराखंड टेनिस बाॅल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अमजद उस्मानी ने बताया कि चैम्पियनशिप में 14 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो आगामी 1 से 6 सितम्बर तक गोरखपुर में हो रही राष्ट्रीय लीग में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे । इस मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता पंकज नंदा,पूजा नंदा, डी पी काला, रमेश सरीन आदि बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *