बहादराबाद। ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान अंतर्गत ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रावली महदूद स्थिति पाल मेडिकल स्टोर पार छापा मर कार भारी मात्र में नशीली दवाए जब्त की छापे में ड्रग विभाग के अतिरिक्त एस डी एफ विजिलेन्स टीम शामिल रही।अनीता भारती ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ पुलिस तथा अन्य विभागलगातार छापेमारी कार रही है। उन्होंने बताया कि कुलदीप पाल के मकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाए बरामद हुई है।

छापेमारी में सिडकुल थाना अध्यक्ष प्रमोद उनियाल, विजिलेन्स टीम के जगदीश राठोड़ी, ड्रग विभाग की अनीता भारती मौजूद रही ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि पाल मेडिकल स्टोर रावली महदूद पार नशीली दवाओं कि बिक्री के सम्बन्ध में पहले भी शिकायते मिली थी।

जिस पार उन्होंने पाल मेडिकल स्टोर पार छापा मारा था और मेडिकल स्टोर को बंद करे दिया था, परन्तु कुलदीप द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री बंद नहीं की गई जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी कि वह अपने घर से ही नशीली दवाओं की बिक्री करता आ रहा हैं, आज उसके मकान पार छापा मर कार नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की गई है।

पुलिस उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ करने की तैयारी कर रही है। समाचार लिखें जाने तक टीम कुलदीप पाल के अन्य ठिकानो की जाँच करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *