हरिद्वार | हरिद्वार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रेटर नोएडा निवासी दंपति की गाड़ी में रोडवेज बस ने पतंजलि योगपीठ फ्लाईओवर के पास पीछे से टक्कर मार दी। कार सूखी नदी में जा गिरी। हादसे में दंपत्ति घायल हो गए है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक बस लेकर भाग निकला। शुक्रवार सुबह रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रहे कार सवार नवीन रस्तोगी अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी पतंजलि योगपीठ से फ्लाईओवर पर पहुंची, पीछे से आई रोडवेज ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दंपत्ति की गाड़ी करीब 30 फिट नीचे सूखी नदी में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को घायल अवस्था में स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इस दौरान रुड़की-हरिद्वार रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस जाम खुलवाने में लगी हुई है। शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं है। दंपत्ति गंभीर रूप से घायल है। दंपत्ति अपनी गाड़ी से रुड़की की ओर से हरिद्वार की जा रही थी। पीछे से अचानक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे टकराकर दंपति की कार पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस की तलाश की जा रही है। शिकायत मिलती है, तो मामले में केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *