हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव की आखरी शाम बॉलीवुड स्टार पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के नाम रही जिन्होंने शानदार प्रस्तुतियों से हजारों लोगों का मन मोह लिया।

कुमाऊं द्वार महोत्सव में बॉलीवुड स्टार पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल आज प्रस्तुति देने हल्द्वानी पहुंचे थे जिनके सुरीले गाने सुनकर लोग झूम उठे, पवनदीप और अरुणिता को सुनने के लिए हजारों लोग एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे थे। 7 अप्रैल से शुरू हुआ कुमाऊं महोत्सव का बॉलीवुड स्टार नाइट के साथ ही समापन हो गया।

इस दौरान पवनदीप राजन ने कहा कि वह आयोजकों के इस प्रयास से बेहद खुश हैं कि उन्होंने पहाड़ के सभी कलाकारों को एक मंच देने का काम किया है जिससे कि उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति को दुनिया भर तक पहुंचाया जा सके। पवनदीप राजन ने युवाओं से कहा की आप भी मेहनत कर मुकाम हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *