टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम अब फाइनल हो चुके हैं। ग्रुप -1 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई तो वहीं ग्रुप-2 से भारत और पाकिस्तान ने। इसी के साथ ये भी तय हो गया है कि सेमीफाइनल में कौन कौन सी टीमें भिड़ेंगी। वहीं टीम इंडिया 10 नवंबर को दूसरे समीफाइनल में एडिलेड में इंग्लैंड का सामना करेगी।

ग़ौरतलब है कि भारतीय टीम ने रविवार को जिम्बाब्वे को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं इंग्लैंड ने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। अब दोनों टीमों के बीच 10 नवंबर को इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। भारत ग्रुप 2 में सबसे ज्यादा अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर है। जबकि इंग्लैंड ग्रुप 1 से टॉप 4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *