उत्तराखंड में प्री मानसून दस्तक दे चुका है। अब मानसून का इंतजार है इस बीच मौसम विभाग ने 3 घंटे के तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के तहत उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, एवं पौड़ी, जनपदों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है मौसम विभाग में सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक का पूर्वानुमान में कहा है कि इसके अलावा शेष जनपदों में कोई खास प्रगति नहीं होगी मौसम विभाग ने इस बीच लेंसडाउन में 32 रुड़की में 24 नैनीताल में 23.5 पर परपंडूकला, सैंसुइ में 16.5 अल्मोड़ा में 12.5 मुखीम में 12 नैनी डांडा में 11 तथा लाखनमंडल में 10 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।
मंगलवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसा के आसार हैं। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। इस बीच यात्रा करने को लेकर सावधानी बरतने की जरुरत है।

अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
देश भर के मौसम की बात कही जाए तो सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।


ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणपूर्व और पूर्वी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और विदर्भ में हल्की बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *