देहरादून । सोमवार का दिन है ऐसे में नवंबर माह के पहले हफ्ते में मौसम अब बदलाव की ओर हो चला है मौसम विभाग ने इसको लेकर नई अपडेट जारी की है मौसम विभाग के अनुसार 2 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी (3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है ।

दीपावली से ठीक पहले उत्तराखंड में मौसम ठंड से राहत देगा। सूर्य की चमक बढ़ने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि आज सोमवार को प्रदेश के जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बदरीनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। धाम में बर्फबारी होने से चोटियों और आसपास के क्षेत्र का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से ढके धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सर्द हवाओं के बीच धाम में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम में आए बदलाव के बाद बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। बर्फबारी से धाम का नजारा भी पूरी तरह बदल गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *