हरिद्वार। यूपी के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के एमएलसी रहे साहब सिंह सैनी को कांग्रेस में शामिल करने का विरोध तेज हो गया है। साहब सिंह सैनी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा सैनी एवं उसके पुत्र प्रदीप सैनी ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस ने साहब सिंह सैनी को शामिल किया तो हरीश रावत के घर के बाहर धरना दिया जायेगा। साहब सिंह सैनी के पुत्र ने दावा किया कि जो व्यक्ति अपनी धर्मपत्नी और पुत्रों का नही हुआ, वह समाज और देश का क्या होगा। प्रदीप सैनी ने कहा कि वे पिछले 11साल से अपने पिता के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साहब सिंह सैनी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी एवं उनके पुत्र प्रदीप सैनी ने कहा कि साहब सिंह सैनी ने बिना तलाक दिये दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को कोई सहयोग नही दे रहा। आरोप लगाया कि कई बार आश्वासन के बाद भी साहब सिंह सैनी अपनी बातों से मुकर जाता है और जो होता है, कर लो कहते हुए वापस भेज देता है। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी में लेना हरीश रावत एवं पार्टी दोनो के लिए नुकसान दायक है। जों व्यक्ति अपनी पत्नी और पुत्र का नही हुआ, वो व्यक्ति पार्टी, समाज,और देश का क्या होगा।

चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस साहब सिंह सैनी को शामिल करती है तो उनका विरोध किया जायेगा। प्रदीप सैनी ने कहा कि हरीश रावत के देहरादून स्थित आवास पर धरना दिया जायेगा और प्रदर्शन किया जायेगा। दावा किया कि अगर साहिब सिंह सैनी चुनाव लड़ते है तो उस क्षेत्र में अपनी माॅ के साथ जाकर प्रत्येक घर-घर में उसकी असलियत खोलते हुए आमजन को हकीकत से अवगत करायेगी। दावा किया कि साहिब सिंह सैनी जो कि अपने आप को सैनी समाज का नेता बताता है, उसे समाज जानता तक नही। यही वजह है कि वे उत्तराखण्ड छोड़कर सहारनपुर गया, वहां पर भी समाज द्वारा खारिज किये जाने पर अब नये सिरे से सांठ-गांठ के जरिये चुनाव लड़ना चाहता है। सैनी समाज के और कई बड़े-बड़े नेता है, उसे कांग्रेस आगे बढ़ाये तो अच्छा है। वार्ता के दौरान कई अन्य भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *