मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक अवार्ड से सम्मानित मध्य प्रदेश के दिव्यांग तैराक श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उन्होंने इंग्लिश चैनल पार करने के साथ ही अमेरिका में 42 कि.मी. की कैटलीना चैनल को 11.34 घंटे में पार किया है। अब तक वे 7 नेशनल तथा 3 इंटरनेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं तथा अनेक मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने सत्येंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगता की विषम परिस्थितियों को आपने अपने अदम्य साहस एवं जीवटता के बल पर सफलता की मिसाल कायम कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। आपने साबित किया है कि मजबूत मानसिक मनोबल के बल पर कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *