उत्तराखंड के लिए आज 17 जनवरी शुक्रवार को बेहद गर्व का पल है। क्योंकि उत्तराखंड के सुभाष राणा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष राणा को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने X पर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड निवासी और प्रसिद्ध पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सुभाष राणा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।


सुभाष राणा के भाई को भी मिल चुका द्रोणाचार्य पुरस्कार

सुभाष राणा ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में शामिल हुई निशानेबाजी टीम को प्रशिक्षण दिया था। उस टीम ने पांच मेडल भी जीते थे। बता दें कि सुभाष राणा के बड़े भाई और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। बता दें कि सुभाष राणा और उनके बड़े भाई जसपाल राणा की देहरादून जिले के पौधा में शूटिंग अकादमी है, जहां देश-दुनिया के कई खिलाड़ी ट्रेनिंग लेते हैं। ओलंपिक में पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर ने देहरादून में आकर ट्रेनिंग ली थी। सुभाष राणा के बड़े भाई जसपाल राणा शूटर मनु भाकर के कोच हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *