उद्यान घोटाला मामले में सीबीआई तीन कर्मचारियों को उठा ले गई है जिनसे सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। शाम तक कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभवना है। बता दे कि सीबीआई पिछले साल से इस मामले की जांच कर रही है। हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को मामले की जांच सौंपी थी।
उद्यान विभाग में फालदार पौधों की ख़रीद में गड़बड़ी में हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने सीबीसीआईडी से इस जांच से संबंधित दस्तावेज हासिल कर कर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी थी। यहां पर बता दें कि अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती, गोपाल उप्रेती व अन्य ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था। याचिकाओं में कहा गया है कि उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया है। फलदार पौध की खरीद में गड़बड़ियां की गई है। उद्यान विभाग ने एक ही दिन में वर्कऑर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दर्शा दिया। इतना ही नहीं उसका भुगतान भी कर दिया गया। जिस कंपनी से पौधे खरीदने की बात कही गई है, उस कंपनी को लाइसेंस उसी दिन मिला था। यानि जिस दिन फलदार पौधों की खरीद हुई। इन याचिकाओं के आधार पर हाईकोर्ट ने इसकी जांच के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *