हरिद्वार -31 अक्टूबर बल की उपासना करनी चाहिए। राष्ट्र की एकता के लिए बलवान बनना जरूरी है। बिना बलवान बने राष्ट्र की सम्प्रभुता स्थापित नही हो सकती है। गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के दयानंद स्टेडियम परिसर मे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दौड मे भाग लिया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत दौड का आयोजन शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान मे प्रारम्भ हुआ। विभाग प्रभारी डॉ0 अजय मलिक ने कुलपति प्रो0 सोमदेव शतान्शु का बुके प्रदान करके स्वागत किया।
रन फॉर यूनिटी की शुरूआत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 सोमदेव शतान्शु द्वारा छात्रों एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को हरी-झण्डी दिखाकर किया गया। दौड स्टेडियम परिसर से प्रारम्भ होकर अमन चौक, विश्वविद्यालय सभागार, विज्ञान संकाय परिसर, केन्द्रिय पुस्तकालय होते हुये वापस दयानंद स्टेडियम परिसर मे सम्पन्न हुई। अपने सम्बोधन मे कुलपति प्रो0 सोमदेव शतान्शु ने कहॉ कि दुर्बल व्यक्ति राष्ट्र, समाज तथा परिवार मे सम्मान प्राप्त नही कर सकता। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयन्ती पर स्मरण करते हुये कहॉ कि राष्ट्र को संगठित एवं सबल बनाने की दिशा मे चिन्तन तथा ईमानदारी के साथ प्रयास करना सरदार पटेल को सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहॉ कि दौडना शारीरिक सुदृढता प्राप्त करने का सर्वागींण व्यायाम है। राष्ट्रीय एकता स्थापित करने मे हमारे पूर्वजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भुलाया नही जा सकता है। इस अवसर पर प्रो0 अम्बुज शर्मा, प्रो0 प्रभात कुमार, प्रो0 डी0एस0 मलिक, प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रो0 राकेश जैन, प्रो0 मुकेश कुमार, डॉ0 मौहर सिंह, डॉ0 अजय मलिक, डॉ0 अरूण कुमार, डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 बबलू वेदालंकार, डॉ प्रशान्त, डॉ0 नमित खंडूजा, डॉ0 शिवकुमार चौहान, डॉ0 सुनील पंवार, डॉ0 हिमान्शु गुप्ता, डॉ0 एम0एम0 तिवारी, डॉ0 मयंक अग्रवाल, डॉ0 धर्मेन्द्र बालियान, डॉ0 नितिन काम्बोज, डॉ0 मनोज कुमार, डॉ0 विपिन कुमार, डॉ0 कपिल गोयल,सुनील कुमार, दुष्यन्त सिंह राणा, कनिक कौशल, प्रकाश चन्द तिवारी, डॉ0 भारत वेदालंकार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 शिवकुमार चौहान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *